Headlines
Loading...
माता वैष्णो देवी जानें वाले श्रद्धालु ज़रूर पढ़ें यह खबर

माता वैष्णो देवी जानें वाले श्रद्धालु ज़रूर पढ़ें यह खबर



नेशनल डेस्क: माता वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए ये खबर जरूरी है। दरअसल माता वैष्णो देवी में हिमकोटी मार्ग पर देवी द्वार के पास करीब 1 बजे बैटरी कार के रास्ते पर वीरवार देर रात भूस्खलन हो गया जिसके चलते बड़ी चट्टान खिसक कर यात्रा मार्ग पर आ गिरी।


भूस्खलन से किसी प्रकार का कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ।

बोर्ड प्रशासन ने नए मार्ग को श्रद्धालुओं की आवाजाही के लिए एहतियातन बंद कर दिया जबकि पुराने मार्ग पर यात्रा जारी है। खराब मौसम के चलते कटड़ा से सांझी छत के बीच हैलीकॉप्टर सेवा भी शुक्रवार को प्रभावित रही। भैरव घाटी के लिए चलने वाली रोपवे सेवा को भी एहतियातन प्रशासन द्वारा खराब मौसम के चलते बंद किया गया है।

उधर, जिला रामबन के बनिहाल क्षेत्र में स्थित शेरबीबी के पास एक टैम्पो ट्रैवलर के अनियंत्रित होकर पलटने से गाड़ी में सवार बच्चे सहित 3 अमरनाथ यात्री घायल हो गए। पुलिस ने घायलों की पहचान कुंदन कुमार (56) निवासी उत्तर प्रदेश, विनायक गुप्ता (10) पुत्र त्रिलोक चंद गुप्ता निवासी छत्तीसगढ़ तथा अनीता गुप्ता (49) पत्नी संजय गुप्ता निवासी छत्तीसगढ़ के रूप में की है। घायलों को गाड़ी से बाहर निकालकर बनिहाल अस्पताल में भर्ती कराया गया। इन तीर्थयात्रियों का यात्रा के लिए पंजीकरण 3 जुलाई का था।