Headlines
Loading...
देश भर में कोविड टीकाकरण के तहत अब तक 200.91 करोड़ से अधिक टीके लगें

देश भर में कोविड टीकाकरण के तहत अब तक 200.91 करोड़ से अधिक टीके लगें



नई दिल्ली । भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 200.91 करोड़ (2,00,91,91,969) से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 2,64,98,391 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है।

12-14 आयु वर्ग के लिए कोविड-19 टीकाकरण 16 मार्च, 2022 को प्रारंभ हुआ था। अब तक 3.82 करोड़ (3,82,20,319) से अधिक किशोरों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक लगाई गई है। समान रुप से 18-59 आयु वर्ग के लिये प्रीकॉशन खुराक भी 10 अप्रैल, 2022 को प्रारंभ की गई थी।

आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:


भारत में सक्रिय मामले आज 1,48,881 हैं। सक्रिय मामले, कुल पॉजिटिव मामलों के 0.34 प्रतिशत हैं।
 नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 98.46 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में 18,294 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 4,31,50,434 हो गई है। वहीं बीते 24 घंटे में कोरोना के 21,566 नए मामले सामने आएं।

पिछले 24 घंटों में कुल 5,07,360 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 87.11 करोड़ से अधिक (87,11,60,846) जांच की गई हैं। देश में साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 4.51 प्रतिशत है और दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 4.25 प्रतिशत है।