Headlines
Loading...
यूपी : सोनभद्र में पत्नी की हत्या कर घर में शव छिपाए रखा पूर्व नक्सली।

यूपी : सोनभद्र में पत्नी की हत्या कर घर में शव छिपाए रखा पूर्व नक्सली।


सोनभद्र। मांची थाना क्षेत्र के सोमा गांव निवासी मंगर धांगर ने विवाद के कारण पत्नी का गर्दन धारदार हथियार से काट दिया। शुक्रवार की देर रात में ही पुलिस को घटना की जानकारी हो गई। जिसके बाद आरोपित पति की खोज पुलिस ने शुरू कर दी है। 

वहीं अंदाजा है कि तीन दिन पहले ही उसने पत्नी की हत्या कर दी और शव को घर में छिपाए रखा। शुक्रवार की रात उसके घर से उठ रही बदबू पर किसी ने टोका तो वह विवाद कर बैठा। इसके बाद फरार हो गया।

वहीं प्रधान ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मंगर धांगर पूर्व में नक्सल गतिविधियों में भी संलिप्त रहा है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश शुरू कर दिया है, जल्द ही गिरफ्तारी हो जाएगी।

वहीं करमा थाना क्षेत्र के खैराही गांव के पास नहर में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई। खैराही गांव के मुन्ना यादव 45 वर्षीय पुत्र सीताराम यादव गुरुवार को अपने पशुओं को चराने गए थे।

वहीं शाम करीब चार बजे भैंस की पूंछ पकड़ कर नहर पार करने लगे मुन्ना तैरना नहीं जानते थे। ज्योंही बीचो-बीच गए भैंस की पूंछ हाथ से छूट गई और वह डूब गए। पशु तो नहर पार कर घर पहुंच गए, लेकिन मुन्ना देर रात तक जब घर नहीं पहुंचे तो घरवाले परेशान होकर खोजबीन में लग गए।

वहीं खोजबीन से पता चला कि गांव के ही रामपति यादव ने नहर में तैरते हुए एक लाठी पाए हैं, जिससे कयास लगाया जाने लगा कि शायद वह नहर में डूब गए हों। ग्रामीणों ने कैनाल विभाग को सूचना देकर नहर को बंद कराया साथ ही करमा पुलिस को भी सूचना दी। करमा पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन नहर में पानी अधिक होने के कारण कुछ पता नहीं चल पाया। 

वहीं नहर का पानी धीरे-धीरे कम होने पर शुक्रवार को करीब 18 घंटे बाद सुबह 10 बजे मुन्ना यादव की लाश नहर में ही मिली। इस घटना से परिवार जनों में कोहराम मच गया। एसएसआई विनोद कुमार यादव ने बताया कि पिता सीताराम यादव द्वारा मिली तहरीर के आधार पर शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।