Headlines
Loading...
कानपुर : 63 भूमाफिया की कमिश्नरेट पुलिस ने बनाई सूची , जल्द कब्जों को हटाने का निर्देश : अपर पुलिस कमिश्नर

कानपुर : 63 भूमाफिया की कमिश्नरेट पुलिस ने बनाई सूची , जल्द कब्जों को हटाने का निर्देश : अपर पुलिस कमिश्नर


कानपुर । उप्र में योगी सरकार पार्ट टू में भूमाफियाओं पर तेजी से कार्रवाई की जा रही है।  कानपुर विकास प्राधिकरण और पुलिस प्रशासन मिलकर भूमाफियाओं की सूची तैयार कर कब्जों को खाली कराने में जुटी है।


इसके तहत जिले में अलग अलग थाना क्षेत्रों में आने वाले 63 भूमाफियाओं चिहिन्त किए गए हैं। इन भूमाफियाओं में सबसे ज्यादा कब्जेदार केडीए की भूमि के हैं। इन पर अब सूची बनाकर कार्रवाई की तैयारी प्रशासन व पुलिस करने वाली है।

दरअसल, केडीए और पुलिस मिल कर भूमाफियाओं की लिस्ट तैयार कर रही हैं। अभी तक 63 भूमाफियाओं की लिस्ट बन चुकी है। अभी भी सूची को अपडेट करने का काम चल रहा है। सूची में पुलिस की ओर से 19 नाम शामिल किए गए हैं। जिनमें चकेरी और कल्याणपुर थाना क्षेत्र से 5-5 भूमाफिया, कोहना से 4, पनकी और काकदेव से एक-एक भूमाफिया चिन्हित किया गया है।

वहीं, कानपुर विकास प्राधिकरण ने कुल 44 माफिया चिन्हिंत किए हैं, जिनमें सबसे ज्यादा 24 चकेरी से हैं। जबकि कल्याणपुर से 14 नौबस्ता से 3, पनकी से 2 और बर्रा से एक भूमाफिया चिन्हित किया गया है। लिस्ट अपडेट होने के बाद भूमाफियाओं पर कार्रवाई की जाएगी।

इस सम्बंध ज्वाइंट पुलिस आयुक्त आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि जनपद में केडीए व पुलिस प्रशासन द्वारा 63 भूमाफियाओं को चिहिन्त कर सूची तैयार की गई है। इन पर कार्रवाई अमल में लाने की तैयारी की जा रही है। सरकारी व अन्य सार्वजनिक जगहों पर किए कब्जों को भूमाफियाओं के कब्जों से मुक्त कराया जाएगा।