Headlines
Loading...
यूपी : वाराणसी में अवैध वाहन स्टैंडों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करेगी तेज, वहीं यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने की हों रहीं तैयारी।

यूपी : वाराणसी में अवैध वाहन स्टैंडों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करेगी तेज, वहीं यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने की हों रहीं तैयारी।

                          Vinit Jaishwal City Reporter

वाराणसी। अवैध स्टैंड के खिलाफ पुलिस कार्रवाई तेज करने की तैयारी कर रही है। मुख्यालय से मिले निर्देश के बाद इनकी सूची बनाई जा रही है। संचालन करने वालों की जानकारी जुटाने के साथ यह भी देखा जा रहा है कि इसके संचालन के पीछे किसकी सहभागिता है। 

वहीं यही नहीं, जो वैद्य स्टैंड हैं उनको भी नियमों का पालन करने को कहा जाएगा। अवैध वाहन स्टैंड की वजह से यातायात संचालन में होनी वाली दिक्कतों और वाहन चालकों से होने वाली वसूली को रोकने के लिए पुलिस गंभीर है।

वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पुलिस अधिकारियों संग हुई बैठक में सुचारू यातायात का मुद्दा भी उठा। उन्होंने अवरोध उत्पन्न करने वाले कारणों को दूर करने का निर्देश दिया। यातायात के सुचारू संचालन में अवैध स्टैंड बड़ी बाधा बन रहे हैं। इस पर लगाम लगाने का निर्देश आला अधिकारियों ने दिया है। 

वहीं जिसके अनुपालन के मद्देनजर पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है। वाराणसी में पर्यटन समेत अन्य वजहों से आने वालों की भारी भीड़ रहती है। इसका लाभ अवैध वाहन स्टैंड संचालक उठाते हैं। अवैध वाहन स्‍टैंड हट जाने से लोगों को काफी राहत होगी। शहर में यातायात इंतजाम भी बेहतर होगा।

वहीं पर्यटक स्थलों के पास दबंग किस्म के लोग जगह घेरकर वाहनों से वसूली करते हैं। सड़कों पर जमे इन अवैध वाहन स्टैंड की वजह से जाम की समस्या होती है। साथ ही दूर-दराज से आने वाले पर्यटकों के साथ वाहन पार्किंग के नाम पर वसूली होती है। इसकी शिकायत अक्सर पुलिस के पास आती है। 

वहीं इसके साथ ही वैद्य वाहन स्टैंड भी अपना तय दायरा पार करके लम्बी-चौड़ी जगह घेर लेते हैं और लोगों से जबरन वसूली करने लगते हैं। एडीजी रामकुमार का कहना है कि अवैध वाहन स्टैंड के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं भीड़ भरे बाजारों, पर्यटक स्थलों के आसपास यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए स्थानीय व्यापारियों के सहयोग भी लिया जाएगा।