Headlines
Loading...
राजस्थान : जयपुर में सामूहिक दुष्कर्म के बाद महिला की हुईं हत्या।

राजस्थान : जयपुर में सामूहिक दुष्कर्म के बाद महिला की हुईं हत्या।

                      Radhey Shyam Gupta Reporter

जयपुर। राजस्थान के दौसा जिले में एक महिला के साथ तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने के बाद आरोपितों ने महिला की हत्या कर शव सूखे कुएं में फेंक दिया। दो दिन बाद पुलिस ने महिला का शव कुएं से बाहर निकाल कर उसके स्वजनों को सौंपा। इस मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। तीन अन्य लोगों को हिरासत में लकर पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच पुलिस अधीक्षक राजकुमार गुप्ता की निगरानी में की जा रही है।

वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कानून व्यवस्था को लेकर अशोक गहलोत सरकार को घेरते हुए कहा कि प्रदेश में कोई भी सुरक्षित नहीं है। पूनिया ने मामले की पार्टी के स्तर पर जांच के लिए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी और पूर्व मंत्री राजेन्द्र राठौड़ सहित तीन नेताओं की कमेटी गठित की है। यह नेता मंगलवार को दौसा जाकर मृतकों के स्वजनों से मिले ।

वहीं जानकारी के अनुसार 23 अप्रैल को जयपुर के जगतपुरा में रहने वाली महिला अपने पीहर दौसा जिले के गोपालपुरा जाने के लिए रवाना हुई थी। वह जगतपुरा से बस्सी तक अपने एक परिचित के साथ मोटरसाइकिल पर बैठ कर गई। वहां से बस से वह रामगढ़ पचवारा तक पहुंची। रामगढ़ पचवारा से उसका पीहर गोपालपुरा करीब सात किलोमीटर दूर है। 

वहीं ऐसे में वह किसी वाहन का इंतजार करने के लिए पेड़ के नीचे खड़ी हो गई। कुछ ही देर में एक कार उसके पास आकर रूकी। कार में सवार तीन लोगों ने महिला से गोपालपुरा तक छोड़ने के लिए कहा। कुछ दूर ले जाकर कार सवार तीन लोगों ने महिला के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। मौका माकर सूनसान जगह ले जाकर तीनों लोगों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया।

वहीं महिला ने जब पुलिस में शिकायत करने की बात कही तो उन्होंने उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपित शव को करीब चार घंटे तक गाड़ी में लेकर घूमते रहे। रात होने पर उन्होंने शव तूंगा गांव के एक सूखे कुएं में फेंक दिया। इस बीच महिला अपने पीहर नहीं पहुंची तो उसके स्वजनों ने 24 अप्रैल को पुलिस रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने महिला की तलाश शुरू की। रामगढ़ पचवारा के जिस स्थान से महिला को कार में बिठाया गया था वहां दो दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग जांची गई तो महिला और तीन लोग साथ नजर आए। कार के नम्बर के आधार पर मालिक की पहचान की गई।

वहीं सोमवार को पुलिस ने कार के मालिक रामदेव को गिरफ्तार कर कड़ाई से पूछताछ की। इस पर उसने शव कुएं में फेंकने की बात कही। पुलिस ने शव कुएं से बाहर निकालकर दौसा जिला अस्पताल पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजनों को सौंप दिया गया। इस मामले में तीन अन्य लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।