Headlines
Loading...
राजस्थान : भरतपुर में पति ने अपनी पत्नी का अपने ही सगे रिश्तेदारों से कराया गैंगरेप, वहीं पवित्र रिश्ते को किया शर्मसार।

राजस्थान : भरतपुर में पति ने अपनी पत्नी का अपने ही सगे रिश्तेदारों से कराया गैंगरेप, वहीं पवित्र रिश्ते को किया शर्मसार।

                         Radheshyam Gupta Reporter

राजस्थान। भरतपुर में दहेज न मिलने से नाराज पति ने कुछ ऐसा किया कि जानने वाले भी शर्मसार हो उठेंगे। इस शख्स ने अपनी पत्नी का अपने ही दो रिश्तेदारों से रेप करवा डाला। सिर्फ इतना ही नहीं, उसने इस पूरे घटनाक्रम का मोबाइल से वीडियो भी बना डाला। इसके बाद उसने अपनी पत्नी को धमकी दी कि तेरे घरवालों ने दहेज के पैसे नहीं दिए। अब इस वीडियो को यूट्यूब पर डालकर दहेज की भरपाई वहां से करूंगा। 

वहीं मामला भरतपुर के कामां थाना इलाके का है। पीड़िता ने पुलिस दर्ज शिकायत में बताया है कि उसकी शादी 25 मई 2019 को हरियाणा के पुन्हाना में हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए मुझे परेशान कर रहे थे। बार-बार डेढ़ लाख रुपए और बाइक की मांग की जा रही थी। जब उनकी मांग पूरी नहीं की गई तो शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना देने लगे। महिला ने बताया कि इसके बाद उसे घर से भगा दिया गया था। तब वह अपनी मां के घर भी रही थी।

वहीं महिला ने बताया कि करीब छह महीने बाद एक दिन उसका पति पहुंचा और बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। इसके बाद उसने अपने जीजा और एक अन्य व्यक्ति को घर पर बुलाया। दोनों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया और उसके पति ने वीडियो बनाया। घटना के बाद महिला के पति ने कहा कि हम तेरे ऐसे वीडियो बनाकर एक सोशल मीडिया चैनल पर डालेंगे और दहेज के पैसों की भरपाई करेंगे। इस तरह आरोपियों ने महिला के साथ कई बार वीडियो बनाई थी। 

वहीं दूसरी तरफ़ महिला के मुताबिक एक आरोपी पांच दिन पहले पीड़िता को कामां ले आया था। यहां पर सुनसान जगह पर उसका रेप करने की कोशिश करने लगा। जब महिला ने शोर मचाया तो वहां से भाग निकला। इसके बाद महिला ने घर जाकर परिजनों को पूरी बात बताई थी। मामले में कामा थाना प्रभारी दौलत साहू ने बताया कि एक महिला ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। अश्लील वीडियो यूट्यूब पर डाला गया है या नहीं, इसकी फिलहाल पुष्टि नहीं हुई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।