Headlines
Loading...
पंजाब : नंगल हंबेवाल गांव के साथ पहाड़ी इलाके में मां जालफा मंदिर में दर्शनों के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरा थ्री व्हीलर पलटियां खाते हुए जा गिरा खाई में।

पंजाब : नंगल हंबेवाल गांव के साथ पहाड़ी इलाके में मां जालफा मंदिर में दर्शनों के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरा थ्री व्हीलर पलटियां खाते हुए जा गिरा खाई में।


पंजाब। नंगल हंबेवाल गांव के साथ पहाड़ी इलाके में मां जालफा मंदिर में दर्शनों के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरा थ्री व्हीलर पलटियां खाते हुए खाई में जा गिरा। इस हादसे में थ्री व्हीलर में सवार बीणेवाल गांव के लोग घायल हुए हैं, जिनमें से चार को सिविल अस्पताल नंगल में भर्ती कराया गया है। बीणेवाल गांव के मनमोहन सिंह ने बताया कि रविवार सुबह 10 बजे परिवार के साथ नंगल पहुंचा था।

वहीं इसके बाद बस स्टैंड के पास से थ्री व्हीलर लेकर माता रानी के दर्शनों के लिए निकल पड़े। उनके साथ और भी श्रद्धालु बैठ थे। जैसे ही पहाड़ी इलाका शुरू हुआ थ्री व्हीलर चालक को कहा कि अब चढ़ाई शुरू हो चुकी है, हमें यहां उतार दो हम पैदल ही चले जाएंगे। चालक ने भरोसा दिलाते हुए कहा कि चिता मत करो थ्री व्हीलर चढ़ जाएगा। कुछ ही मिनट बाद चढ़ाई चढ़ते हुए थ्री व्हीलर पलट गया। 

वहीं अस्पताल में भर्ती नीलम रानी व संतोष रानी ने बताया कि थ्री व्हीलर में 12 लोगों को बैठाया गया था। इसी वजह से थ्री व्हीलर चढ़ाई चढ़ते ही पलट गया। इनके अलावा रमनदीप कौर व मनजीत कौर को भी हल्की चोटें आई हैं। राहत की बात है कि सभी लोग बाल-बाल बच गए हैं, लेकिन अस्पताल में दाखिल महिलाओं की पसलियां वा बाजू की हड्डियां टूट गई हैं। 

वहीं हादसे के बाद भी मनमोहन सिंह की मां और कुछ परिवार के सदस्य अस्पताल में ही दाखिल थे, जबकि मनमोहन कुछ सदस्यों के साथ अन्य थ्री व्हीलर में मां जालफा मंदिर में दर्शनों के लिए निकल गया। उसने कहा कि मां की कृपा से ही उनकी जान बची है, अन्यथा जिस तरह से थ्री व्हीलर गहरी खाई में गिरा था उनके परिवार की जान भी जा सकती थीं। 

वहीं इसके बाद मंदिर पहुंचकर स्वजनों के साथ माथा टेका। मनमोहन ने बताया कि वे लंबे समय से हर साल इन दिनों मां जालफा मंदिर के दर्शन के लिए आते हैं। थ्री व्हीलर (पीबी 10 ईजेड (टी) 0763) के चालक मुकेश कुमार की टांग पर गहरी चोट लगी है। वह नंगल के निजी अस्पताल में उपचाराधीन है।