Headlines
Loading...
पंजाब : तरनतारन जिले में इंस्टाग्राम पर दोस्ती अवैध संबंधों में प्रेमी संग मिल पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट।

पंजाब : तरनतारन जिले में इंस्टाग्राम पर दोस्ती अवैध संबंधों में प्रेमी संग मिल पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट।

                       Jaspreet Kaur Singh Reporter

पंजाब। तरनतारन में सीमावर्ती गांव ततले में 45 वर्षीय हीरा सिंह को उसकी पत्नी रणदीप कौर ने अपने प्रेमी अंग्रेज सिंह निवासी फिरोजपुर के साथ मिलकर सल्फास खिलाकर मौत के घाट उतार दिया। विधानसभा हलका खेमकरण के गांव ततले निवासी सुखदेव सिंह ने बताया कि वह छह भाई हैं। सबसे छोटा हीरा सिंह (45) का विवाह घरियाला निवासी जसबीर सिंह की बेटी रणदीप कौर रानी के साथ वर्ष 2007 में हुआ था। रानी की एक बेटी किरनप्रीत कौर (12) है। 

वहीं करीब तीन वर्ष पहले रानी का संपर्क इंस्टाग्राम पर फिरोजपुर जिले के गांव बल्ल (थाना मक्खू) निवासी नसीब सिंह के बेटे अंग्रेज सिंह के साथ हुआ। दोनों में पहले दोस्ती हुई और फिर अवैध संबंध बन गए। हीरा ने बेटी किरनप्रीत के भविष्य का वास्ता देते हुए पत्नी रणदीप रानी को कई बार समझाया, परंतु वह नहीं मानी। करीब 15 से 20 दिन लगातार घर से गायब रहती थी। 

वहीं हीरा जब भी विरोध करता तो रानी कहती कि अंग्रेज सिंह उसका भाई बना हुआ है। शुक्रवार शाम को रानी प्रेमी अंग्रेज से मिलने के लिए घर से गई। रविवार रात को रानी जब लौटी तो उसके साथ प्रेमी अंग्रेज भी था। हीरा ने जब विरोध किया तो दोनों ने उसके मुंह में जबरन सल्फास डाल दी। घटना रात एक बजे की है। हीरा रात भर तड़पता रहा। 

वहीं सुबह पांच बजे जब हालत अधिक बिगड़ी तो रानी ने उन्हें (जेठ सुखदेव सिंह) बताया कि शराब पीने से हीरा की तबीयत बिगड़ी है। सुखदेव ने बताया कि भाई हीरा को जब भिखीविड के संधू अस्पताल लेकर जा रहा था तो उसने बताया कि दोनों ने जबरन उसे सल्फास खिलाई है। हीरा की मौत पर दोनों घर में शोक जताने का कर रहे थे ड्रामा, पुलिस ने पकड़ा

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही थाना भिखीविड के प्रभारी इंस्पेक्टर जसवंत सिंह भट्टी मौके पर पहुंचे तो हीरा सिंह की मौत हो चुकी थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए पुलिस ने जांच शुरू की। इस दौरान रणदीप कौर रानी और उसका प्रेमी अंग्रेज सिंह घर में बैठकर हीरा की मौत होने पर शोक जताते हुए ड्रामा कर रहे थे। मौके पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी तरसेम मसीह ने बताया कि दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच की जा रही है।