Headlines
Loading...
झारखंड : लोहरदगा जिले के सेन्हा प्रखंड मुख्यालय स्थित जामा मस्जिद में असामाजिक तत्वों ने फेंका पत्थर।  district.

झारखंड : लोहरदगा जिले के सेन्हा प्रखंड मुख्यालय स्थित जामा मस्जिद में असामाजिक तत्वों ने फेंका पत्थर। district.


झारखंड। लोहरदगा जिले के सेन्हा प्रखंड मुख्यालय स्थित जामा मस्जिद में असामाजिक तत्वों ने शुक्रवार रात पत्थर फेंका, जिसके बाद तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई। बताया जाता है कि जामा मस्जिद में तरावीह का नमाज के दौरान उपद्रवियों ने एक पत्थर फेंककर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। नमाज के बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने इसकी सूचना तत्काल सेन्हा प्रखंड व पुलिस प्रशासन को दी।

वहीं मामले कि सूचना मिलने के बाद दल बल के साथ बीडीओ अशोक कुमार चोपड़ा, सीओ विजय कुमार, इंस्पेक्टर सरयू आनंद, थाना प्रभारी सूरज प्रसाद मौके पर पहुंचे और मामला शांत कराया। इसी बीच डीएसपी परमेश्वर प्रसाद और अंजुमन के पदाधिकारी के साथ गांव के गणमान्य लोग भी मौके पर पहुंचे। 

वहीं गांव के लोगों को समझाया गया। जिसके बाद मामला शांत हुआ। पुलिस प्रशासन की ओर से समय रहते कदम उठाने की वजह से विवाद को फैलने से रोका गया। फिलहाल मामला पूरी तरह से शांत है और स्थिति नियंत्रण में है।

वहीं लोहरदगा जिले में पांच दिन के बाद शुक्रवार की देर रात इंटरनेट सेवा को बहाल कर दिया गया है। इंटरनेट सेवा बहाल होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है। विगत 10 अप्रैल 2022 को सदर थाना क्षेत्र के हिरही गांव में रामनवमी शोभायात्रा में पथराव और आगजनी की घटना के बाद भड़की सांप्रदायिक हिंसा को देखते हुए इंटरनेट सेवा को ठप कर दिया गया था। जिसके बाद लोगों को काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

वहीं इधर शुक्रवार को स्थिति सामान्य होने का अहसास होने के बाद लोहरदगा जिला प्रशासन के अनुरोध पर इंटरनेट सेवा को फिर से बहाल कर दिया गया है। जिससे लोगों ने राहत महसूस की है। लगातार पांच दिनों तक इंटरनेट सेवा ठप रहने से लोग काफी ज्यादा परेशान थे। लोगों को वित्तीय लेनदेन में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।