Headlines
Loading...
झारखंड : महेशपुर पाकुड़ थाना क्षेत्र के गांव में शादी का झांसा देकर आरोपीय ने किया दुष्कर्म।

झारखंड : महेशपुर पाकुड़ थाना क्षेत्र के गांव में शादी का झांसा देकर आरोपीय ने किया दुष्कर्म।


झारखंड। महेशपुर पाकुड़ थाना क्षेत्र के एक गांव की 34 वर्षीय एक महिला ने थाना क्षेत्र के रद्दीपुर के धावाडंगाल गांव निवासी जूलियस मुर्मू के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने तथा मारपीट कर घर से भगा देने का आरोप लगाते हुए शनिवार शाम महेशपुर थाना में मामला दर्ज कराई है।

वहीं इसमें पीड़िता ने कहा है कि वह वर्ष 2021 जून माह में पश्चिम बंगाल धान काटने के लिए गई थीं। उसी समय जूलियस मुर्मू भी उसी जगह पश्चिम बंगाल धान काटने गया था। उस समय जूलियस मुर्मू ने उससे उसका परिचय पूछा। परिचय होने के बाद उसने उसे बताया कि वह अविवाहित है। उसकी शादी नहीं हुई है। उसने पीड़िता को कहा कि उसके साथ रहो कुछ दिन बाद शादी कर लेंगे। 

वहीं इसी बीच वह पीड़िता के माता-पिता से कंपनी में नौकरी के लिए तीन बार में 45 हजार, 30 हजार तथा 25 हजार कुल एक लाख रुपये लिया। माता-पिता शादी के चलते रुपये देने में सहमत हो गए। इसके बाद वह युवक उसके साथ यौन शोषण किया। इस क्रम में जब वह सात माह की गर्भवती हो गई और उसे इस बात का पता चला तो वह जूलियस मुर्मू से शादी करने का दबाव बनाने लगी। तब जूलियस उससे रिश्ता तोड़ने लगा। 

वही पीड़िता ने बताया कि कुछ दिन पहले जूलियस उसे अपने घर ले गया । तब उसे पता चला कि जूलियस विवाहित है तथा उसकी पत्नी भी है। इसके बावजूद वह जूलियस के साथ रहने के लिए तैयार थी। चार दिन रहने के बाद जूलियस उसकी मां जचिंता मरांडी तथा जूलियस मुर्मू की पत्नी ने उसे घर से मारपीट कर भगा दिया। 

वहीं दूसरी तरफ़ पीड़िता के आवेदन पर महेशपुर थाने में जूलियस मुर्मू के खिलाफ शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने तथा मां एवं पत्नी के खिलाफ मारपीट कर भगा देने के आरोप में मामला दर्ज कराई है। थाना प्रभारी सुनील कुमार रवि ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर मामला दर्ज की गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।