Headlines
Loading...
बिहार : दीपनगर थाना क्षेत्र के मघड़ा गांव में हथियार के बल पर साढ़े तीन लाख की हुई डकैती, वहीं फायरिग करते फरार हुए बदमाश।

बिहार : दीपनगर थाना क्षेत्र के मघड़ा गांव में हथियार के बल पर साढ़े तीन लाख की हुई डकैती, वहीं फायरिग करते फरार हुए बदमाश।


बिहारशरीफ। दीपनगर थाना क्षेत्र के मघड़ा गांव स्थित चंडीस्थान के समीप शनिवार की देर शाम बदमाशों ने हथियार के बल पर स्वजन को बंधक बनाकर घर में लाखों की डकैती की घटना को अंजाम दिया। घटना निजी स्कूल के शिक्षक राम लखन यादव के घर में हुई। आठ की संख्या में रहे बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। ग्रामीणों की भीड़ जुटने पर डकैत फायरिग करते हुए फरार हो गए। 

वहीं सभी आसपास के गांव का लुटेरा बताया जा रहा है। पीड़ित तीन लाख के जेवर और 65 हजार नगदी लूट का आरोप लगा रहे हैं। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। पीड़ित परिवार ने डॉग स्क्वायड बुलाने की मांग की है। पीड़ित गृहस्वामी ने बताया कि उनका पैतृक गांव परवलपुर के करणबीघा है। 
वहीं वह अपने मघड़ा के मकान में छात्रावास चलाते हैं। जिसमें 20-25 बच्चे वर्तमान में है। शाम करीब 8.00 बजे वह घर के बाहर बैठे थे। उसी दौरान दो बदमाश आकर हथियार के बल पर उन्हें कब्जे में ले लिया। इसके बाद छह बदमाश घर में घुस आये। सभी को हथियार का भय दिखाकर बंधक बना लिया।

वहीं पीड़ित शिक्षक ने बताया कि पत्नी मंजू देवी की नाक से बेसर नहीं खुला तो बदमाश उसे चाकू से नोच रहे थे। जिससे वह जख्मी हो गयी। विरोध करने पर पत्नी को भी पिस्तौल के बट से पीटा। ग्रामीणों को घटना की भनक लगी, तो लोग जमा होने लगे। भीड़ जमा होता देख बदमाशों ने फायरिग करते हुए फरार हो गये। कुछ बदमाशों ने गमछे से चेहरा ढक रखा था।

वहीं थानाध्यक्ष मोहम्मद मुश्ताक अहमद ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। शीघ्र ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।