Headlines
Loading...
यूपी : वाराणसी सहित अन्य जिलों में अगले 50 दिनों में मानसून सोनभद्र के जरिए होगा दाखिल, वहीं हीटवेव के बाद अब बादलों के मिला संकेत।

यूपी : वाराणसी सहित अन्य जिलों में अगले 50 दिनों में मानसून सोनभद्र के जरिए होगा दाखिल, वहीं हीटवेव के बाद अब बादलों के मिला संकेत।

                         Vinit Jaishwal City Reporter

वाराणसी। पूर्वांचल में मौसम का रुख लगातार बदलाव की ओर होने के बीच अब हीट वेव का असर गुजर चुका है। जबकि वातावरण में गर्मी का असर पूर्ववत बना हुआ है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में मौसम का रुख बदलेगा और तापमान में कमी आएगी। मगर उसके पूर्व वातावरण में बढ़े नमी का रुख उमस का असर भी कराएगा। मौसम विज्ञानी मान रहे हैं कि दिन प्रतिदिन अब गर्मी में उतार चढ़ाव का रुख बना रहेगा और अगले बीस दिन में देश में मानसून दस्‍तक दे देगा। मानसूनी दस्‍तक के बाद अब अगले 50 दिनों में मानसून भी पूर्वांचल में सोनभद्र के रास्‍ते दस्‍तक दे देगा। 

वहीं बीते चौबीस घंटों में अधिकतम तापमान 45.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्‍य से पांच डिग्री अधिक दर्ज किया गया। न्‍यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्‍य से एक डिग्री अधिक रहा। आर्द्रता अधिकतम 35 फीसद और न्‍यूनतम 21 फीसद दर्ज की गई। मौसम विभाग की ओर से जारी सैटेलाइट तस्‍वीरों के अनुसार पूर्वोत्‍तर में सघन बादल बने हुए हैं।

वहीं मौसम का यही रुख रहा और पुरवा हवाएं काबिज रहीं तो बादलों का असर उत्‍तर भारत तक आ सकता है। इसकी वजह से पूर्वांचल में भी बादलों की सक्रियता हो सकती है। इस लिहाज से आगामी चार और पांच मई को बादलों की सक्रियता का अंदेशा मौसम विभाग ने जताया है।

वहीं दूसरी तरफ़ मौसम का रुख लगातार बदलाव की ओर होने के बीच मौसम विभाग ने राहत भरी जानकारी यह दी है कि अब हीट वेव का असर गुजरने के बाद इसी सप्‍ताह से प्री मानसूनी सक्रियता का दौर शुरू हो सकता है। माना जा रहा है क‍ि आने वाले दिनों में मौसम का रुख और भी बदलेगा और बादलों की आवाजाही लोकल हीटिंग के साथ ही वातावरण में नमी का स्‍तर बढ़ने पर शुरू हो जाएगा।

वहीं मौसम विज्ञानी मान रहे हैं कि अब मौसम का रुख अधिक चुनौतीपूर्ण नहीं होगा। ब‍ल्कि हालात अब मानसूनी सक्रियता की ओर बढ़ने से मौसम का रुख उमस वाला हो सकता है।