Headlines
Loading...
गोरखपुर : 2077 पोलिंग बूथ पर वोट की चोट कल आज रवाना होंगे मतदान दल

गोरखपुर : 2077 पोलिंग बूथ पर वोट की चोट कल आज रवाना होंगे मतदान दल


गोरखपुर ।2077 पोलिंग बूथ के लिए सभी पोलिंग पार्टियां गोरखपुर विश्वविद्यालय से बुधवार सुबह आठ बजे से रवाना होना शुरू हो जाएंगी. अलग-अलग विधानसभा की पोलिंग पार्टियों के लिए जगह भी अलग-अलग निर्धारित की गई है. मंगलवार को विकास भवन में पोलिंग स्टाफ को वेब कास्टिंग किट का वितरण किया गया.


जिला निर्वाचन अधिकारी विजय किरन आनंद ने चुनाव प्रचार थमने के बाद सभी प्रत्याशियों को संदेश जारी किया है, किसी भी प्रकार से चुनाव प्रचार न करें. जो प्रत्याशी प्रचार करते देखे गए. उन पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी. गोरखपुर जिले की 9 सीटों पर 109 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. तीन मार्च को मतदान सुबह सात बजे से लेकर शाम छह बजे तक होगा. अगर वोटर के पास वोटर आईडी कार्ड नहीं है तो वह निर्वाचन आयोग द्वारा मान्य 11 अन्य पहचान पत्रों में से किसी एक को दिखाकर मतदान कर सकता है.


विधानसभा - रिटर्निंग ऑफिसर

कैंपियरगंज - एसडीएम कैंपियरगंज

पिपराइच - एसीएम

गोरखपुर शहर - एसडीएम सदर

सहजनवां - एसडीएम सहजनवां

खजनी - एसडीएम खजनी

चौरीचौरा - एसडीएम चौरीचौरा

बांसगांव - एसडीएम बांसगांव

चिल्लूपार - एसडीएम गोला


कैंपियरगंज - 2,05,131 - 1,77,466 - 36 - 3,82,633

पिपराइच - 2,20,222 - 1,85,837 - 49 - 4,06,108

गोरखपुर शहर - 2,47,894 - 2,15,949 - 80 - 4,63,923

गोरखपुर ग्रामीण - 2,25,155 - 1,93,515 - 25 - 4,18,695

सहजनवां - 2,05,582 - 1,72,670 - 17- 3,78,269

खजनी - 2,05,098 - 1,73,556 - 11 - 3,78,665

चौरीचौरा - 1,91,046 - 1,63,050 - 42 - 3,54,138

बांसगांव - 2,08,353 - 1,71,782 - 16 - 3,80,151

चिल्लूपार - 2,31,826 - 1,97,228 - 04 - 4,29,058

कुल - 19,40,307 - 16,51,053 - 280 - 35,91,640


युवा 29 साल तक - 6,19,173

कुल वोटर - 35,91,640

पुरुष - 19,40,307

महिला - 16,51,053

अन्य 280


- मतदाता पहचान पत्र

- आधारकार्ड

- भारतीय पासपोर्ट

- ड्राइविंग लाइसेंस

- पैन कार्ड

- सरकार द्वारा कर्मचारियों को जारी पहचान पत्र

- शैक्षिक संस्थाओं द्वारा जारी पहचान पत्र

- विश्वविद्यालय द्वारा जारी उपाधि

- फोटोयुक्त डिप्लोमा या मार्कशीट की मूल प्रति

- दिव्यांगता प्रमाण पत्र


मतदान सुबह सात बजे शाम छह बजे तक होगा. जिला निर्वाचन अधिकारी विजय किरन आनंद ने बताया कि जो वोटर छह बजे तक लाइन में लग जाएंगे वे सभी वोट देंगे. भले ही वह लाइन खत्म होने में रात के 12 बज जाएं. छठवें चरण में होने वाले चुनाव की तैयारियां हो गई हैैं. बुधवार की सुबह पोलिंग पार्टियां पोलिंग स्टेशन और बूथों के लिए रवाना होंगी. इसके लिए सभी को निर्देशित कर दिया गया है.