Headlines
Loading...
पंजाब: पठानकोट में श्री गुरु गोविद सिंह जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में निकाली गई प्रभात फेरी।

पंजाब: पठानकोट में श्री गुरु गोविद सिंह जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में निकाली गई प्रभात फेरी।

                                   𝕊.𝕂. 𝔾𝕦𝕡𝕥𝕒 ℝ𝕖𝕡𝕠𝕣𝕥𝕖𝕣 

पंजाब। पठानकोट में श्री गुरु गोविद सिंह जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में पठानकोट के अतंर्गत पड़ते गांव भड़ोली कलां के गुरुद्वारा श्री गुरु नानक दरबार में प्रभात फेरियों का शुभारंभ किया गया। 

वहीं गुरुद्वारा के पूर्व प्रधान सतनाम सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि शुक्रवार सुबह से शुरू की गई यह प्रभात फेरियां आठ जनवरी सुबह तक चलेंगी। उपरांत नौ जनवरी को गुरु जी का प्रकाश पर्व पूरी धूमधाम से मनाया जाएगा व लंगर की व्यवस्था की जाएगी। 

वहीं दूसरी तरफ़ गुरुद्वारा प्रधान कैप्टन सुखविद्र सिंह ने बताया कि इन प्रभात फेरियों को लेकर इलाके की संगत में पूरा जोश व उत्साह है। इस मौके पर सचिव सुरजीत सिंह, रणजीत सिंह, बीबी रणजीत कौर, दिलीप सिंह रंधावा, संतोष कौर आदि मौजूद थे।