Headlines
Loading...
झारखंड: सेना दिवस परेड दिल्ली में आज गूंजेगी धनबाद पुलिस की आवाज।

झारखंड: सेना दिवस परेड दिल्ली में आज गूंजेगी धनबाद पुलिस की आवाज।


धनबाद। 74वां सेना दिवस शनिवार को पूरे देश में मनाया जाएगा। 15 जनवरी 1949 में पहली बार एक भारतीय कमांडर फील्ड मार्शल केएम करिअप्पा आर्डर आफ द ब्रिटिश अंपायर ने जनरल सर फ्रांसिस आर बूचर से कमांडर इन चीफ का पदभार ग्रहण किया था। तभी से परंपरानुसार प्रतिवर्ष यह सेना दिवस के तौर पर मनाया जाता है। 

वहीं इसी दिवस की याद में शनिवार को सुसज्जित परेड दिल्ली के करिअप्पा परेड ग्राउंड में आयोजित होगी। इसमें थलसेना अध्यक्ष जनरल मनोज मुकुंद नरवाने, परम विशिष्ट सेवा मेडल, एक्टिविस्ट सेवा मेडल, सेना मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल और एड डीसी कैंप यहां सलामी लेंगे। परेड के दौरान कुछ सैनिकों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।

वहीं दूसरी तरफ़ एसएपी-2 बटालियन झारखंड के कमांडेंट सह बाल सुधार गृह के राज्य नोडल पदाधिकारी कर्नल जेके सिंह इस परेड में हिदी कमेंट्री करेंगे। यह पूरा कार्यक्रम सुबह साढ़े नौ बजे से दूरदर्शन पर लाइव दिखाया जाएगा। कर्नल जेके सिंह ने बताया कि इस अभूतपूर्व परेड की खासियत यह है कि स्वतंत्रता के पश्चात 40 के दशक की वर्दी, कंधे पर 303 राइफल, 1962 एवं 65 युद्ध की वर्दी व हथियार, 1971 की जीत का गवाह सेल्फ लोडिग राइफल लिए सैनिक इस बार परेड में दिखेंगे। 

वहीं पहली बार पैरा कमांडो डिजिटल पैटर्न की नई काम्बैट ड्रेस में परेड में दिखेंगे। परेड के आखिर में काम्बैट प्रदर्शन दिखेगा। इसमें 75 वर्षों की भारतीय सेना की गौरव यात्रा पर आधारित एक फिल्म 'भारतीय सेना भविष्य के लिए प्रयासरत' भी दिखाई जाएगी। इस फिल्म की पटकथा कर्नल जेके सिंह ने लिखी है। 

वहीं इसमें आवाज भी कर्नल की ही है। दूसरी आवाज सुप्रसिद्ध शम्मी नारंग की है। यह समस्त झारखंड के लिए गौरव की बात है कि झारखंड पुलिस की आवाज दिल्ली में गूंजेगी। कर्नल जेके सिंह धनबाद के झाड़ूडीह के रहने वाले हैं।