Headlines
Loading...
महाराष्‍ट्र: कोरोना के 43 हजार से ज्यादा नए केस के साथ ही 19 मरीजों की हुईं मौत, वहीं एक दिन में 136 पुलिसकर्मी भी हुए संक्रमित

महाराष्‍ट्र: कोरोना के 43 हजार से ज्यादा नए केस के साथ ही 19 मरीजों की हुईं मौत, वहीं एक दिन में 136 पुलिसकर्मी भी हुए संक्रमित

                               Avinash Kumar Reporter

महाराष्ट्र। कोरोना संक्रमण के मामलों की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। राज्य में पिछले चौबीस घंटों में 43,211 नए मरीज सामने आए हैं। वहीं 19 लोगों की जान गई है। इस बीच 33,356 मरीज संक्रमण से ठीक भी हुए हैं। राज्य में फिलहाल कोरोना के 2,61,658 सक्रिय मामले हैं। महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं। नए वेरिएंट से संक्रमित 238 मरीज मिले हैं, जिसके साथ ही अब तक कुल 1605 मरीज ओमिक्रॉन संक्रमित हो चुके हैं। आम लोगों के साथ ही लोगों की सेवा में लगे पुलिसकर्मी भी बड़ी संख्या में संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। 

 वहीं महाराष्ट्र में पिछले चौबीस घंटों में 136 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इन सभी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही अब तक कुल 126 पुलिसकर्मियों की मौत संक्रमण की वजह से हो चुकी है। मुंबई पुलिस के मुताबिक फिलहाल पुलिस महकमे में 1,253 सक्रिय मामले हैं। आम जनता की सेवा में लगे पुलिसकर्मी कोरोना की तीसरी लहर में तेजी से संक्रमण का शिकार हो रहे हैं। 


वहीं फ्रंटलाइन वर्कर्स में बढ़ रहा कोरोना संक्रमण
सिर्फ एक दिन में 136 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों के संक्रमित होने से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। फ्रंटलाइन वर्कर्स के बीच लगातार बढ़ रहे करोना संक्रमण की वजह से ही सरकार प्राथमिकता पर उन्हें कोरोना की बूस्टर डोज दे रही है। पुणे जिले में एक हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों को अब तक बूस्टर डोज दी जा चुकी है। 

 वहीं दूसरी तरफ़ महाराष्ट्र में संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। अकेले मुंबई में शुक्रवार को कोरोना के 11 हजार से ज्यादा नए मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं पूरे महाराष्ट्र में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 40 हजार के पार है। बता दें कि मुंबई में आज कोरोना के11 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। वहीं 9 मरीजों की संक्रमण से जान चली गई। फिलहाल राजधानी में कोरोना के 84,352 एक्टिव केस हैं। वहीं गुरुवार के मुकाबले आज मामलों में गिरावट दर्ज की गई है।  गुरुवार को मुंबई में संक्रमण के 13,702 केस मिले थे।