Headlines
Loading...
यूपी: अब अपने गढ़ में हुंकार भरेंगे अखिलेश यादव, मैनपुरी से एटा तक निकालेंगे समाजवादी विजय यात्रा।

यूपी: अब अपने गढ़ में हुंकार भरेंगे अखिलेश यादव, मैनपुरी से एटा तक निकालेंगे समाजवादी विजय यात्रा।


लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की समाजवादी विजय यात्रा मंगलवार 21 दिसंबर को मैनपुरी से एटा तक निकलेगी। उनकी विजय यात्रा का यह आठवां चरण है। बुंदेलखंड और पूर्वांचल के बाद अखिलेश यादव अब अपने गढ़ में इस यात्रा के जरिए हुंकार भरेंगे। इस दौरान कई स्थानों पर अखिलेश जनसभा को संबोधित कर सपा के पक्ष में माहौल बनाएंगे।

वहीं वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव इन दिनों प्रदेश में समाजवादी विजय यात्रा निकाल रहे हैं। इसकी शुरुआत 12 अक्टूबर को कानपुर से हुई थी। यह यात्रा कानपुर से हमीरपुर गई थी। इस यात्रा के जरिए अखिलेश कानपुर नगर, कानपुर देहात, जालौन व हमीरपुर जिले को गए थे। एक से तीन दिसंबर को उनकी रथ यात्रा बुंदेलखंड में बांदा से महोबा, ललितपुर व झांसी में निकल चुकी है।

वहीं दूसरी तरफ सपा चीफ अखिलेश यादव का विजय रथ पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के जरिए गाजीपुर से लखनऊ तक आ चुका है। इसके बाद छठे चरण की यात्रा जौनपुर व सातवें चरण की यात्रा रायबरेली में निकली थी। अब अखिलेश आठवें चरण की यात्रा मैनपुरी से एटा तक निकालेंगे। इसके बाद अखिलेश 28 दिसंबर को नौवें चरण की विजय यात्रा उन्नाव में निकालेंगे।

वहीं सपा अध्यक्ष अखिलेश ने कहा कि भाजपा का तथाकथित रथ जुगाड़ का हैं जबकि समाजवादी रथ से जनआकांक्षाएं जुड़ी हुई हैं। सोमवार को जारी बयान में अखिलेश ने कहा कि समाजवादी पार्टी की विजय रथ यात्रा के पहिए रुकने वाले नहीं हैं। सपा की रैलियों में अपने आप हजारों का जनसैलाब उमड़ रहा है। हार के डर से बौखलाई भाजपा अब सरकारी संस्थाओं का दुरुपयोग कर विपक्ष को दबाने पर तुली है।

वहीं लेकिन इससे भाजपा के खिलाफ जनआक्रोश ज्यादा बढ़ा है। भाजपा सरकार में नागरिकों के अधिकार तक सुरक्षित नहीं हैं। लोकतंत्र को खतरा है। उसने न केवल नदियों को बल्कि राजनीति को भी प्रदूषित कर दिया है। अब माहौल भाजपा के खिलाफ है। आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश का ही नहीं केंद्र सरकार का भी भविष्य तय होगा।