Headlines
Loading...
उत्तराखंड: खटीमा जौलासाल रेंज के जंगल में गए किसान पर भालू ने किया हमला।

उत्तराखंड: खटीमा जौलासाल रेंज के जंगल में गए किसान पर भालू ने किया हमला।


उत्तराखंड। खटीमा जौलासाल रेंज के जंगल में गए किसान पर भालू ने हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर अवस्था में उसे खटीमा के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों ने बताया कि भालू के हमले से किसान के शरीर में गहरे जख्म बने है।

वहीं गांगी गिधौर गांव निवासी 50 वर्षीय किसान रामरेशर सिंह शनिवार की सुबह अपने जानवरों को घर के समीप स्थित जंगल किनारे बांधने गया था। इसके बाद वह पास में ही शौच करने लगा, तभी अचानक पीछे से भालू आ गया और रामरेशर पर हमला कर दिया। हाथ में डडा होने के चलते ग्रामीण ने भालू से अपना बचाव किया। जिसके बाद भालू जंगल की ओर चला गया। 

इस हमले में उसके शरीर में गहरे जख्म पहुचे है। बताया जा रहा है कि मादा भालू के साथ उसके बच्चे भी साथ में थे। इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया। स्वजनों ने ग्रामीणों की मदद से उसे अस्पताल भर्ती कराया। जहां उसका उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है इससे पूर्व भी भालू कई लोगों पर हमला कर चुका है। इधर जौलासाल के रेंजर विजय चंद भट्ट ने सरकारी अस्पताल में भर्ती किसान का हालचाल जाना। उन्होंने बताया भालू के हमले में घायल किसान को विभागीय नियमानुसार पर्याप्त मुआवजा दिलाया जाएगा।