Headlines
Loading...
यूपी: वाराणसी के सेवापुरी क्षेत्र में कच्चे मकान की दीवार भरभरा के गिरी।

यूपी: वाराणसी के सेवापुरी क्षेत्र में कच्चे मकान की दीवार भरभरा के गिरी।


सेवापुरी। कपसेठी थाना क्षेत्र के अकोढ़ा गांव में रविवार सुबह कच्चे मकान की दीवार गिर गई। मलबे में दबने से दादा और चचेरे नाती की मौत हो गई। जेसीबी से मलबा हटाकर दोनों का शव निकलवाया गया। घटना के बाद गांव और परिवार में मातम पसरा हुआ है।

अकोढ़ा के संदीप सिंह 39 वर्षीय पुत्र स्व. कुबेर सिंह रविवार सुबह गाय लेकर खेत की तरफ जा रहे थे। उसी दौरान चचेरा नाती शिवांश सिंह 14 वर्षीय पुत्र समरजीत उर्फ आशीष सिंह दुकान से बिस्किट लेकर घर आ रहा था। घर के निकट दालान और एक पुराने कच्चे मकान के बीच संदीप व शिवांश पहुंचे थे कि दीवार भरभरा कर गिर पड़ी। दोनों मलबे में दब गए। शोर सुनकर लोग दौड़े। मलबा हटाने में देर होने पर जेसीबी मंगाई गई। मलबा हटाने तक दोनों की मौत हो चुकी थी। शनिवार से हो रही लगातार बारिश के चलते दीवार धसक गई।

बता दें कि तीन भाइयों में सबसे छोटे संदीप सिंह खेती करते थे। अभी दो महीने पहले उनके बड़े भाई राजेश सिंह की कोरोना से मौत हो गई थी। परिजन उस सदमे से नहीं उभरे थे कि यह घटना हो गयी। संदीप के दो पुत्र अमन सिंह और बिट्टू सिंह पढ़ाई करते हैं। पत्नी पुष्पा सिंह शोकाकुल थीं। वहीं कक्षा तीसरी के छात्र रहे शिवांश के पिता भी खेती से परिवार चलाते हैं। वह दो भाइयों में छोटा था। बड़ा भाई देवांश मानसिक रूप से बीमार है। मां शीला सिंह बेसुध हो गई थीं।

दो मौतों से पूरे गांव में माहौल गमगीन हो गया। लोग मृतक परिवार की माली हालत अच्छी न होने पर भी चिंता जता रहे थे। शिवांश की मां शीला सिंह रोते-रोते बार-बार दोहरा रही थीं कि काश हम बेटे को बिस्कुट लेने दुकान पर नहीं भेजते तो वह गया होता।