Headlines
Loading...
Sitapur : आदेशों के पेच में फंसे श्रमिक स्पेशल ट्रेन के  ‘ मजदूर ’

Sitapur : आदेशों के पेच में फंसे श्रमिक स्पेशल ट्रेन के ‘ मजदूर ’


आदेशों के पेच में ट्रेन के श्रमिक फंस रहे हैं। बुधवार को कालिका (राजस्थान) से आजमगढ़ जा रही विशेष ट्रेन में भी ऐसा ही हुआ। सीतापुर के दस यात्रियों को सीतापुर जंक्शन पर उतरने की अनुमति नहीं मिली। काफी प्रयास के बाद भी श्रमिकों को ट्रेन से ही आजमगढ़ की ओर सफर तय करना पड़ा।
ट्रेन संख्या 4562 कालिका-आजमगढ़ श्रमिक एक्सप्रेस बुधवार सुबह आठ बजे सीतापुर जंक्शन पहुंची। तहसील लेखपाल के अलावा जीआरपी थानाध्यक्ष छत्रपाल सिंह मौजूद थे। ट्रेन में महोली, मिश्रिख व बिसवां आदि स्थानों के 40 लोग सवार थे। इन लोगों ने ट्रेन से उतरने का प्रयास किया तो उन्हें रोका गया। एसओ जीआरपी छत्रपाल सिंह ने बताया कि कुल 40 यात्रियों के उतरने को लेकर प्रशासनिक की ओर से कोई भी अनुमति नहीं मिली थी। इसलिए उन्होंने लखनऊ कंट्रोल रूम और रेलवे प्रशासन को अवगत कराया। अनुमति न मिलने के कारण यात्रियों को उतरने नहीं दिया गया। 
15 मिनट ट्रेन रुककर आजमगढ़ की ओर रवाना हो गई। सीतापुर के सभी 15 ट्रेन यात्री आजमगढ़ पहुंचकर बस द्वारा सीतापुर लाए जाएंगे। स्टेशन अधीक्षक का कहना है कि विभाग की ओर से उतरने वालों की सूची में यात्रियों का नाम नहीं था। इसलिए उन्हें ट्रेन से आगे रवाना कर दिया गया है।
प्रशासन ने नहीं दिखाई सक्रियता
तहसील प्रशासन के कई लेखपाल रेलवे जंक्शन पर मौजूद थे। बताते हैं कि यात्रियों ने उतरने को लेकर प्रशासनिक कर्मियों से कई बार निवेदन किया। यात्रियों की मानें तो प्रशासनिक कर्मियों ने ट्रेन से उतारने के लिए प्रयास नहीं किया।