Headlines
Loading...
वाराणसी मार्शल आर्ट ट्रेनर के खिलाफ सीख रही छात्रा ने दुष्कर्म का आरोप लगा मुकदमा दर्ज कराएं

वाराणसी मार्शल आर्ट ट्रेनर के खिलाफ सीख रही छात्रा ने दुष्कर्म का आरोप लगा मुकदमा दर्ज कराएं

Published from Blogger Prime Android App

एजेंसी डेस्क

वाराणसी में बरेका के सूर्यसरोवर पर मार्शल आर्ट सिखाने वाले एक ट्रेनर पर छात्रा ने दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए मंडुवाडीह थाने में मंगलवार को मुकदमा दर्ज करवाया है।मार्शल आर्ट सीखने वाली छात्रा की तहरीर पर मंडुवाडीह थाने में कंदवा निवासी विनोद प्रजापति के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है।


जानकारी के अनुसार छात्रा मूल रूप से सोनभद्र की रहने वाली है। वह मंडुवाडीह क्षेत्र में अपनी दोस्त के साथ रहती है। आत्मरक्षा के उद्देश्य से उसने एक महीने पहले विनोद प्रजापति से मार्शल आर्ट सीखना शुरू किया था।


आरोप है कि सोमवार की शाम को सूर्य सरोवर तालाब के पास विनोद उसे और दो अन्य छात्रों को मार्शल आर्ट सिखा रहा था। तभी बारिश शुरू हो गई। दोनों छात्रों को ट्रेनर ने कहा कि तुम लोग चले जाओ और तीसरी छात्रा से कहा कि तुम्हें मैं घर छोड़ दूंगा। शाम साढ़े सात बजे के लगभग विनोद उसे सरोवर के समीप झाड़ी के पीछे ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के अनुसार, दुष्कर्म के बाद वह इस कदर डर गई थी कि उसे कुछ समझ ही नहीं आ रहा था। किसी तरह से हिम्मत जुटा कर उसने अपने अधिवक्ता से संपर्क किया और फिर मंडुवाडीह थाने गई।


इस संबंध में मंडुवाडीह थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल मुआयना के लिए भेजा जा रहा है।