Headlines
Loading...
अजब गजब एक ऐसा व्यक्ति जो 43 साल की उम्र में 53 शादियां कर चुका है फिर भी उसे संतुष्टि नहीं मिली जानिया ऐसा क्यों?

अजब गजब एक ऐसा व्यक्ति जो 43 साल की उम्र में 53 शादियां कर चुका है फिर भी उसे संतुष्टि नहीं मिली जानिया ऐसा क्यों?

Published from Blogger Prime Android App

एजेंसी डेस्क
अजब गजब : दुनिया में एक शख्स ऐसा जो तिरालिस साल की उम्र में 53 शादियां कर चुका है फिर भी उसे संतुष्टि नहीं मिली जानिए ऐसा क्यों ? इस वजह से की बार-बार शादी


अबू अब्दुल्ला ने इंटरव्यू में बताया कि बार बार शादी करने के पीछे व्यक्तिगत सुख नहीं बल्कि स्थिरता और मन की शांति पाना है। इस कारण उन्होंने 53 बार शादी की। उन्होंने बताया कि कई बार उनके शादी करने की वजह यह थी कि वह ऐसी महिला की तलाश कर रहे थे, जो उन्हें खुश रख सके। अब्दुल्ला ने पहली बार 20 साल की उम्र में शादी की थी। उनकी पहली पत्‍नी उनसे 6 साल छोटी थी। वह पहली शादी के साथ बेहद खुश भी थे और सहज महसूस कर रहे थे। पहली पत्नी से उनके बच्चे भी थे और उन्होंने यह कभी नहीं सोचा था कि आगे वह कोई शादी करेंगे।


23 साल की उम्र में दूसरी शादी


जब वह 23 साल के हुए तो उन्होंने दूसरी शादी कर ली। इसके बाद वह लगातार शादी करते गए। अबू अब्दुल्ला ने बताया कि अपनी पहली पत्‍नी की इजाजत लेकर उन्होंने दूसरी लड़की से शादी की। इसके बदा उनकी पहली और दूसरी पत्नियों में जमकर झगड़ा होने लगा। इससे परेशान होकर उन्होंने तीसरी शादी कर ली और दोनों पत्नियों को तलाक दे दिया। हालांकि, तीसरी पत्नी से भी उन्हें सुकून नहीं मिला तो उन्होंने चौथी शादी की। इसके बाद वह लगातार शादी करते गए।


एक रात चली शादी


अबू अब्दुल्ला ने सऊदी अरब के बाहर विदेश ट्रिप के दौरान भी शादी की। विदेश टूर के दौरान शादी करने की वजह बताते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने खुद को विदेश में दुराचार से बचाने के लिए ऐसा किया। अब्दुल्ला ने बताया कि उनकी एक शादी ऐसी थी जो सिर्फ एक रात चली। शादी के अगले ही दिन उनका उस पत्नी से तलाक हो गया। अब्दुल्ला का कहना है कि उम्रदराज महिलाओं के साथ जिंदगी गुजारना आसान है।